शिक्षक संघ (सियाराम )उपशाखा चौमू के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, हनुमान पाँचवी बार अध्यक्ष बने



चौमूं। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) शाखा चौमू के वार्षिक चुनाव कागल्या वाले हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ  कार्यकारिणी का गठन संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी जंग बहादुर सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारी अमित योगी एवं पर्यवेक्षक गोविंद बराला एवं जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु मीणा के सानिध्य में निर्विरोध पदाधिकारी चुने  गए जिसमें सर्वसम्मति सभाध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, उपसभाध्यक्ष  मुक्ति लाल सोंकरिया, अध्यक्ष  हनुमान सहाय खटीक, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन लाल यादव,  उपाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा  धर्मेंद्र कुमार नावरिया,माध्यमिक शिक्षा बुद्धि प्रकाश वर्मा,संस्कृत शिक्षा हंसराज कुमावत मंत्री,  अनिल मीणा, महिला मंत्री श्रीमती बिंदु, कोषाध्यक्ष रामचंद्र निर्वाण, 
संगठन मंत्री सुल्तान सिंह कुम्हार,  संयुक्त मंत्री, विजय कुमार बुनकर, प्रवक्ता हरदेव राइका, प्राचार्य/प्रधानाध्यापक प्रतिनिधि अशोक कुमार मीणा, प्रतिनिधि संस्कृत शिक्षा मोहनलाल शेरावत,सामान्य शिक्षा  बाबूलाल मौर्य, शारीरिक शिक्षा  विक्रम मीणा ,व्याख्याता मुकेश चौपड़ा,पुस्तकालय अध्यक्ष प्रतिनिधि  मुक्ति लाल, प्रयोगशाला प्रतिनिधि सेवक चंद सेठी आदि चुने गए नव निर्वाचित कार्यकारिणी को प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री मुकेश हाटवाल ने संगठन के प्रति कर्त्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया की शिक्षा, शिक्षार्थी व शिक्षक हितों के सदैव आगे रहेंगे। 
उपशाखा अध्यक्ष हनुमान सहाय खटीक ने आश्वस्त किया की आगामी दिनों में उपशाखा का वार्षिक कलेंडर के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित करेंगे व शिक्षको की समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने