श्रीमाधोपुर । कस्बे के स्थानीय श्री लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय, श्रीमाधोपुर (Shrimadhopur) में डांडिया महोत्सव (Dandiya Festival) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । महाविद्यालय व्याख्याता कुलदीप कुमावत ने बताया कि नवरात्र पर्व पर गुजरात (Gujrat) और पूरे भारत मे उत्साह के साथ मनाया जाने वाला डांडिया महोत्सव आज महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया ।
डांडिया महोत्सव की शुरुआत महाविद्यालय निदेशक जितेंद्र शर्मा , कार्यकारी निदेशक अवधेश शर्मा और प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सैनी, श्री आदर्श महिला बीएड महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बाबूलाल सैनी तथा स्टाफ द्वारा माँ दुर्गा और सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया ।
महाविद्यालय व्याख्याता देवेंद्र पारीक और श्रीमती चेतना के सानिध्य में छात्राओं ने डांडिया व गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी । गरबा की शुरुआत मनीषा सैनी और नैना सैनी ने 'जय माता दी और सनन सनन जाये पिया गरबे की रात में' गानों पर रंग जमाया वहीं ज्योति सैनी ने 'ढोली थारो ढोल बाजे' पर शानदार डांडिया प्रस्तुति दी तो दूसरी तरफ कशिश अग्रवाल ने 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' पर रंग जमाया । इसी तरह रिंकू, नैना सैनी, मुस्कान सोनी समूह ने भी शानदार डांडिया व गरबा में सबको झूमने पर मजबूर किया ।
कार्यक्रम के अंत मे महाविद्यालय व्याख्याता कुलदीप कुमावत ने नवरात्र (Navratri ) पर्व और डांडिया गरबा के महत्त्व पर विचार व्यक्त किये ।
इस अवसर पर जितेंद्र शेखावत, प्रकाश पाराशर, सुभाष वर्मा, बृजमोहन देवंदा, विक्रम, श्रीमती सुमन देवी, श्रीमती सुशीला जांगिड़, सुश्री माया, श्रीमती मनीषा, अशोक कुमावत, सुरेश सैनी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा । ( हरिओम कुमावत की रिपोर्ट )