चौमूँ। विधायक रामलाल शर्मा ने आज जयपुर स्थित राज भवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक रामलाल शर्मा ने गुवारडी निवासी प्रहलाद सहाय सैनी, जो कि गुर्दा रोग से पीड़ित है तथा पिछले 3 वर्ष से डायलिसिस पर है, की पुत्री नीलम सैनी का नर्सिंग कॉलेज का शुल्क राजकोष से जमा करवाने, नांगल भरड़ा निवासी फूलचंद जाट के दो पुत्र मनीष उम्र 8 वर्ष एवं चिराग उम्र 6 वर्ष जो कि डीएमडी जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रसित है, उनका राजकोष से इलाज करवाने एवं कोलाहेड़ा निवासी मनोहर लाल शर्मा जो कि गंभीर ब्लड कैंसर से पीड़ित है उनका इलाज राजकोष से करवाने की मांग की। इन परिवारों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। विधायक रामलाल शर्मा के आग्रह पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
विधायक रामलाल शर्मा ने की राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0