विभिन्न संगठनों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

चौमूं। सोमवार को नगर कांग्रेस (Congress) कमेटी चौमूं के अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कार्यक्रम में अभिषेक सैनी, राजस्थान युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर महेंद्र लांबा व सीमेंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राजकुमार शर्मा का साफा,माला एव मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका चौमूं के पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र चौधरी, पार्षद कन्हैयालाल थावरिया, पार्षद उत्तम गोठवाल, महेश मीणा, पार्षद प्रतिनिधि संजय योगी, एनएसयूआई के पूर्व नगर अध्यक्ष महेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। शुभकामना देने वाले एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश सचिव रवि सैनी, ताराचंद सैनी, सूरज प्रजापति, मुकेश, लाला, राजेंद्र भात्रा, तुषार सैनी शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने