श्रीमाधोपुर। कस्बे के महात्मा गाँधी पी.जी. कॉलेज (Mahatma Gandhi P.G. Collage ), श्रीमाधोपुर (Shrimadhopur) में आज गाँधी पखवाड़े के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता (Rangoli ) का आयोजन किया गया। डॉ रतन लाल कुमावत ने बताया कि एनएसएस प्रभारी मांगीलाल कुमावत एवं श्रीमती सुशीला देवी के सानिध्य में महाविद्यालय प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता (Competition) का आयोजन किया गया। जिसमें अट्ठारह समूहों में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सर्वप्रथम सभी को दलों में विभाजित किया गया। छात्र दल के प्रभारी मांगीलाल कुमावत व छात्रा दल की प्रभारी सुशीला देवी थी। दलों में विभाजित ग्रुप ने महाविद्यालय प्रांगण में अलग अलग रंगोली बनवाई। रंगोली के माध्यम से एकता, अहिंसा, धर्मनिरपेक्षता, सहिष्णुता, सदभावना व गाँधीजी के विचारों को प्रदर्शित किया व इन संदेशो को जीवन में आत्मसात करने का भी सन्देश दिया। निर्णायक मंडल में प्रमोद वर्मा, कँवलजीत कौर, तारा कुमावत व योगेश सैनी थे।
रंगोली प्रतियोगिता में आजाद ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत पर रंगोली सजाई। द्वितीय स्थान पर महात्मा गाँधी ग्रुप रहा एवम लाल बहादुर शास्त्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को महाविद्यालय के निदेशक मोहर सिंह खर्रा, सचिव गीता खर्रा व प्राचार्य डॉ वी.के. सैनी द्वारा ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर व्याख्याता विजेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, गोविंद कुमावत, रोहित शर्मा, बसंती लाल जांगिड़, करीना कुमावत, बसंत टेलर, रईसा बानो, रमेश रैगर, राकेश शर्मा, कैलाश बिजारणिया, विष्णु मीणा, आनंद बबेरवाल, वसीम अली, मनीष अग्रवाल, राम सिंह, प्रदीप, दिनेश डोड़वाड़िया सहित संपूर्ण महाविद्यालय स्टाफ मौजूद था। (हरिओम कुमावत की रिपोर्ट )

