रेनवाल । राजस्थान सरकार द्वारा कस्बे में संचालित इंदिरा रसोई (Indira Rasoi) के द्वारा आज भामाशाह एवं कोरोना योद्धाओं (Corona Youdha) का सम्मान समारोह (Honor Ceremony) आयोजित किया गया । सुजस सांस्कृतिक संस्था द्वारा आम जनता में इंदिरा रसोई के प्रति जनचेतना लाने के उद्देश्य से समय-समय पर कई सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम किये जा रहे है।इसी उद्देश्य के निमित रेनवाल (Renwal) में इंदिरा रसोई द्वारा भामाशाहो एवं कोरोना योद्धाओ का सम्मान किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सलीम खांन, विशिष्ट अतिथि रेनवाल क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह शेखावत, आसीफा अली एवं संस्था उपाध्यक्ष प्रियंका सिंन्हा ने भामाशाह एवं कोरोना योद्धाओ का सम्मान किया गया।
इस मौके पर कलम सैनानी संजय कुमावत, भगवानसहाय चौधरी, जगदीश सबल, नीरज कुमार, इंदिरा रसोई व्यवस्थापक मुकेश शर्मा सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )