चौमूं। लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई घटना के विरोध में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी राहुल जैन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक (Ex MLA) सैनी ने बताया कि लखीमपुर खीरी की हिंसक घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। लखीमपुर खीरी में शांति पूर्ण विरोध कर रहे किसानों (Farmers) पर गाड़ी चढ़ा कर हत्या कर दी गई जिसमें 4 किसानों सहित अन्य 8 लोगों की मौत हो गई।
भाजपा सरकार (BJP Government) कृषि कानूनों के नाम पर किसानों का शोषण कर रही है। भाजपा (BJP) सरकार ने किसानों का उत्पीड़न करने में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है। पूर्व विधायक सैनी ने मांग की मृतक किसानों के परिवार को एक-एक करोड़ रूपए मुआवजा सरकार के द्वारा दिया जाए व मृतकों के परिवार एक सदस्य को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाए।
उन्होंने मांग की कि केंद्रीय गृहमंत्री अजय मिश्रा व उनके पुत्र आशीष मिश्रा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो व घटना के दोषी कर्मचारियों को भी सजा मिले, तीन कृषि कानूनों को अविलंब निरस्त किया जाए। जिससे देश को किसानों को न्याय मिल सके।
इस मौके पर डीसीसी महासचिव गिरिराज देवंदा, पंचायत समिति सदस्य गोगराज देवंदा, सरपंच गिरधारी लाल मीणा, महावीर प्रसाद जांगिड़, सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल गढ़वाल, अशोक यादव, वरिष्ठ नेता अर्जुन लाल निठारवाल, पूर्व सरपंच सेवाराम मावलिया, रामचंद्र रोलानिया, झाबर देवंदा, कैलाश बुटोलिया, शंकर लाल जाट, एडवोकेट मुकेश मोदी, गुलाराम यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

