श्रीमाधोपुर। पुलिस उप अधीक्षक (Deputy Superintendent of Police) बनवारी लाल धायल का सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए नागरिक अभिन्दन श्रीमाधोपुर (Srimadhopur) के पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में माहेश्वरी धर्मशाला में किया गया । अभिन्दन समारोह के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष हरिनारायण महंत, भाजपा (BJP) जिला उपाध्यक्ष बनवारी लाल यादव, अजीतगढ़ (Ajitgarh) सहकारी समिति अध्यक्ष पूरण गुर्जर मंचस्थ थे ।
कार्यक्रम में बोलते हुए खर्रा ने कहा सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को हमेशा समाज के हितों की रक्षा बिना किसी राजनैतिक, सामाजिक दबाव एवं बिना अनुचित लाभ की लालसा के की जानी चाहिए । किसी अधिकारी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किस प्रकार से किया है इसका पता उनके प्रशासनिक सेवा (Administrative Service) के बाद पता चलता है । जिस प्रकार बनवारी लाल धायल का विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा जगह जगह अभिनंदन किया जा रहा है । उस से पता चलता है की इन्होंने अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन सही मूल्यों के साथ किया । उन्होंने कहा की हम आगे भी आपसे ये आशा रखते है की सेवानिवृति के बाद भी युवा वर्ग के लिए प्रेरणादायी कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में पार्षद श्रवण आचार्य, नरेंद्र बिज़ारनिया, सत्यनारायण खांडल, ओंकार सिंह राठोर, शिवपाल योगी, दिलीप शर्मा, दिनेश ख़ाकीवाला, रविंद्र ओसवाल ,रोशन लाल बिजारनिया आदी उपस्थित थे। (हरिओम कुमावत की रिपोर्ट )

