श्रीमाधोपुर। कस्बे के महात्मा गाँधी पीजी महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में आज 2 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
एनएसएस प्रभारी मांगीलाल कुमावत ने बताया कि इनके जन्म दिवस को गांधी पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम निदेशक मोहर सिंह खर्रा एवं प्राचार्य डॉ वी.के. सैनी ने महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
महाविद्यालय के छात्र विशाल शर्मा ने गांधी बन कर सभी को सत्य एवं अहिंसा का मार्ग अपनाने का संदेश दिया
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष गोविंद कुमावत के सानिध्य में किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में विशाल व छात्रा वर्ग में कोमल विजेता रहे।
मांगीलाल कुमावत ने बताया कि सर्वप्रथम एनसीसी प्रभारी विजेंद्र पुनिया के सानिध्य में *फिट इंडिया फ्रीडम रन दो के तहत प्रातः 7:00 दौड़ का आयोजन किया* गया। जिसमे 80 छात्र व 35 छात्राओ ने भाग लिया। छात्र व छात्रा वर्ग में पांच पांच विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया। जिसमें छात्रा वर्ग में मनीषा सुंडा व सीमा बिजारणियां ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, मोनिका कुमावत ने द्वितीय, सरोज सैनी ने तृतीय, अनिता कुमावत ने चतुर्थ व सोनू चौधरी ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
छात्र वर्ग में राकेश सामोता, इंद्राज सिंह, उम्मीद सिंह, मनीष बाजिया, गोपाल सैनी, नवीन सामोता विजेता रहे।
गाँधी जी के सिद्धांतों को अपनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी एवं सभी छात्र छात्राओं को गाँधी जी की तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। व दौड़ व भाषण प्रतियोगिता विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुशीला देवी, विजेंद्र कुमार, डॉ रतन लाल कुमावत, वीरेन्द्र यादव, मनीष अग्रवाल, रामसिंह, रईसा बानो, करीना कुमावत, रमेश कुमार, वसीम अली, प्रदीप ओझा, रोहित शर्मा, बसंत टेलर, बसंती लाल जांगिड़, आनंद बबेरवाल, प्रमोद वर्मा, दिनेश डोड़वाड़िया, कैलाश कुमार, राकेश शर्मा सहित संपूर्ण महाविद्यालय स्टाफ मौजूद था।