चौमूं। मोरीजा रोड कागलिया हनुमान मंदिर के सामने स्थित बलाई समाज सभा-भवन में बलाई विकास समिति जयपुर ( मुख्यालय-चौमूं ) के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार घसिया की अध्यक्षता में अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के प्रदेशाध्यक्ष व राजस्थान के सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर.पी. सिंह को भारत के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित होने पर संस्था द्वारा साफा माला पहनाकर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही मेघवंश जागृति संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रणजीत महरानियां व मानव जन जागृति संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर समिति के महासचिव हनुमान सहाय झाटीवाल, उपाध्यक्ष रामावतार बायला, महासचिव सुरेंद्र सिंह हरसोलिया, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद काला, पूर्व सरपंच राजेश वर्मा, जगदीश सरावत आदि मौजूद थे।