रेनवाल। चुनाव आयोग एवम् निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार नये मतदाताओ का नाम जोडने के लिऐ आज करणसर में एक शिविर का आयोजन किया गया।
बीएलओ शंकर लाल यादव ने बताया कि पी एन पब्लिक सी सै स्कूल करणसर में आयोजित शिविर में नये मतदाताओ को जोडने के लिऐ सभी को जानकारी दी गई।संस्था निदेशक परमानन्द पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सुपरवाइजर सोहनलाल मीणा,सत्यनारायण यादव,गणेशराम वर्मा ,बलदेव प्रसाद यादव,बल्लूराम मीणा व ताराचन्द मीणा तथा सांवरमल देवत ने पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन किया।
यूथ फेस्टीवल विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के तहत नवमतदाताओं के पंजीयन हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस शिविर के तहत निर्वाचन टीम द्वारा सीनियर विद्यार्थीओ को जानकारी देते हुये अपने घरों,ढाणी,मौहल्ले व गांव में एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी बालक- बालिकाओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रचार प्रसार की अपील की गई।
इस मौके पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए संस्था प्रधान परमानन्द पूनिया ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लौकतांत्रिक देश है।भारत की मतदान प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुये बताया कि इससे पहले 21 साल की आयु होने पर ही मतदान का अधिकार था लेकिन तत्कालिन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने नये युवाओ को अधिक से अधिक मतदान प्रक्रिया में जोडने के लिऐ आयु 18 वर्ष की थी । (रेनवाल से विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)