अमित शाह के आगामी दौरे को लेकर विधायक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सोंपी जिम्मेदारिया, विधायक रामलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग

 




चौमूं । गृहमंत्री अमित शाह के 5 दिसंबर को होने वाले प्रदेश दौरे को लेकर विधायक रामलाल शर्मा ने सुभाष सर्किल स्थित भाजपा (BJP) कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि अमित शाह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ से 10-10 कार्यकर्ता लेकर जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इस दौरान 5 दिसंबर को जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य, जिला प्रमुख, जिला उपप्रमुख, जिला परिषद सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।


इस मौके पर भाजपा बांसा मण्डल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, प्रधान रामस्वरूप यादव, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, फतेहपुरा सरपंच बाबूलाल गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नानूराम पिपलोदा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरदार जाट, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेश योगी, पार्षद मातादीन अग्रवाल, बाबूलाल बिसनालिया, संदीप शर्मा, राहुल शर्मा, गजेंद्र यादव, बाबूलाल यादव, नगर उपाध्यक्ष सी. एम. खटीक, रामदयाल, नरोत्तम शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल शर्मा, मुरारी खांडल, राकेश बोहरा, रामकरण कुमावत, वासुदेव पंचोली, कैलाश चोपड़ा, राहुल शर्मा, प्रशांत यादव, सुरेश कुमावत, मुकेश जांगिड़ राजू गरेड, सुवालाल सैनी, मुकुल अग्रवाल, विनोद गोदारा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने