चौमूं । नगरपालिका (Municipality) उपाध्यक्ष किरण शर्मा ने आज सीकर (Sikar) जिला कांग्रेस (Congress) कमेटी की जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर किरण शर्मा ने सुनीता गठाला का माल्यार्पण कर स्वागत किया और नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा एवं जिला महासचिव राजकुमार शर्मा ने जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला से क्षेत्रीय राजनीति पर चर्चा कर एक दूसरे से विचार साझा किए।
गठाला ने कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओ को आमजन पहुंचाने के प्रयास किए जाए। जिससे अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सरकारी योजनाओ का लाभ मिल सके।
पूरी खबर वीडियो के माध्यम से देखें....