वर्षा के पानी को संरक्षण करने के लिए पहाड़ी पर चेक डेम का करवाया जाएगा निर्माण- रामलाल शर्मा

 


चौमूँ। विधायक रामलाल शर्मा ने वर्षा के पानी को संरक्षण कर वाटर रिचार्ज के लिए पहाड़ी क्षेत्र पर चेक डेम का निर्माण करने के लिए कवायद तेज कर दी है। अरावली पर्वत श्रंखला पर बसे ग्राम सामोद और महार कला में चेक डैम का निर्माण कर वर्षा के पानी को संरक्षित करने के लिए विधायक रामलाल शर्मा ने अधिकारियों के साथ पहाड़ी पर जाकर जगह चिन्हित करने का काम किया। 


विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि पहाड़ी पर एनीकट निर्माण के लिए 32 लाख रुपयो की विधायक कोष से अनुशंसा की गई थी, जिसकी वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है और जल्द ही एनीकट का निर्माण कार्य शुरू होगा। कुछ चेक डैम का निर्माण नरेगा से फंड जुटाकर करवाया जाएगा। साथ ही मालेश्वर धाम महारकला में बना एक क्षतिग्रस्त डैम को जन सहयोग या विधायक निधि से रिपेयर कराने का कार्य भी किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की विकट समस्या है जो दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसका एक मात्र स्थाई निदान वर्षा के जल को संरक्षित करना ही है। एनीकटो के निर्माण से वर्षा के पानी का संरक्षण भी किया जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने