श्रीमाधोपुर के रणवीर सिंह बने अभियोजन अधिकारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री

श्रीमाधोपुर। जयपुर में राजस्थान के अभियोजन अधिकारी संघ के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। इस चुनाव में प्रदेश भर से अभियोजन अधिकारी शामिल हुए। जिसमें श्रीमाधोपुर निवासी सहायक अभियोजन अधिकारी रणवीर सिंह घोसल्या राजस्थान अभियोजन संघ के प्रदेश संगठन मंत्री निर्वाचित हुए। घोसल्या ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 70 वोटो से पराजित किया। निर्वाचन पदाधिकारियों व समर्थकों ने घोसल्या का प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। 
रणवीर सिंह घोसल्या के अभियोजन अधिकारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री पद पर निर्वाचित होने पर श्रीमाधोपुर अभिभाषक संघ के सदस्यों ने खुशी जाहिर की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने