रेनवाल।नगर भाजपा मण्डल के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष लक्की पंवार का आज शुभचिंतको ने सम्मान किया।मुस्लिम महासभा के जयपुर अध्यक्ष डाॅ नबाब अलि के सानिध्य में समाज बंधुओ एवं शुभचिंतको ने माला एवम् साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर महासभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नवाब अली के सानिध्य में उपाध्यक्ष बाबूदीन सोलंकी, महासचिव पूर्व पार्षद रियाजुद्दीन कुरेशी,फूल मोहम्मद पंवार के साथ युवा समाजसेवी आलोक सांखला, दीपक कुमावत, रवि कुमावत, प्रणव निर्मल सहित कई शुभचिंतको ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते हुये अपनी शुभकामनाऐ दी।
इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त करते हुये अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष लक्की पंवार ने सभी से इसी प्रकार सहयोग एवम् आशीर्वाद बनाये रखने की अपेक्षा की।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)