चौमूं। वार्ड संख्या 14 के पार्षद महेंद्र कुमावत ने वार्ड से गुजर रही बिजली की लाइनों के कारण हो रही परेशानी के समाधान के लिए अधिशासी अभियंता के के पारीक को ज्ञापन सौंपकर इनके निराकरण की मांग की है।
पार्षद कुमावत ने ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी को बसे काफी समय हो गया। रोड लेवल भी ऊंचा आ गया है, किंतु बिजली के पोल व उन पर लगे तार ऊंचे नहीं किए गए हैं। जिस कारण स्कूल बस, पानी के टैंकर आदि के गुजरते समय भी बिजली के तार टच करने का अंदेशा रहता है ।
कई बार लोगों का नुकसान भी हो चुका है। इसी प्रकार घरों के पास से गुजर के रही विद्युत लाइनों को भी घरों से दूर करवाया जाए ,इसके लिए होने वाले खर्चे को भी मकान मालिक वहन करने को तैयार है। पार्षद कुमावत ने जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है।