चौमूँ। आज शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूँ में विधायक रामलाल शर्मा ने सोमवार से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के द्वितीय फेज में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। विधायक रामलाल शर्मा ने राजकीय विद्यालय पहुंचकर उपस्थित चिकित्सकों से क्षेत्र में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान की विस्तृत जानकारी ली।
विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान ने कीर्तिमान रचा है और अब केंद्र सरकार द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चों की वैक्सीन उपलब्ध करवाकर बच्चों को कोरोना महामारी से बचाने का प्रयास किया है।
उन्होंने इसके लिए नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया। साथ ही उन्होंने बढ़ती कोरोना महामारी पर चिंता जताते हुए लोगों से इसके बचाव के लिए मास्क लगाने की अपील की और टीकाकरण कराने से वंचित रहे लोगों से जल्द वैक्सीन की दोनों खुराक लेने की भी अपील की।