महामारी सतर्क- सावधान-जन अनुशासन दिशा निर्देश के संबंध में फ्लैग मार्च निकाला

चौमूं । राज्य मे कोविड-19 (Covid) के बढ़ते हुये नये संक्रमण तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए चौमूं मे फ्लैग मार्च निकला गया। फ्लैग मार्च में हर्षित वर्मा एसडीएम चौमू, कृष्णा शर्मा तहसीलदार चौमू व सहायक पुलिस आयुक्त चौमू राजेन्द्र सिंहं निर्वाण के नेतृत्व में चौमूं थानाधिकारी हेमराज मूंड मय जाप्ता के थाने से रवाना होकर बस स्टैण्ड, लक्ष्मीनाथजी का चौक, नया बाजार, रावणगेट, धोली मण्डी मे कोविड- 19 के नये वेरीयन्ट ऑमिक्रोन के कोरोना के बारे में जागरूकता, बचाव के उपाय तथा वैक्सीनेशन कराने के लिये व मास्क को अनिवार्य रूप से प्रयोग में लेने के लिये फ्लैग मार्च निकाला गया। 

वर्तमान में बढ़ रहे कोरोना ऑमिक्रोन से बचने के लिये मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये व सोशल डिस्टेंसिगं व मास्क का प्रयोग नहीं करने वालो के नियमानुसार चालान काट जुर्माना वसूला गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने