वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रम्मू शर्मा ने संजय पार्क में संजय गांधी की मूर्ति लगाने की जताई ईच्छा

 


चौमूं । नगर के मुख्य बस स्टैंड स्थित संजय पार्क में कई सालों बाद अब संजय गाँधी की मूर्ति लगेगी। संजय गाँधी की मूर्ति संजय पार्क में मूर्ति लगाने की ईच्छा किसी भामाशाह ने नहीं बल्कि एक जमीन से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेसी (Congress) नेता रम्मू शर्मा ने जाहिर की है। 

दरअसल संजय पार्क में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाने की लिए जमा हुए थे। इस दौरान कार्यक्रम के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्क की बदहाली पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान संजय पार्क में इतने सालों बाद भी संजय गांधी जिनके नाम से पार्क का नाम है उन्ही की मूर्ति नहीं होने पर चिंता जताई गई। 

प्रशासन से मूर्ति लगवाने की बात सामने आई तो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रम्मू शर्मा ने प्रशासन द्वारा अनुमति दिए जाने पर अपने निजी खर्चे पर संजय गांधी की मूर्ति स्वप्रेरणा से लगाने की इच्छा जाहिर की। 

उनकी इस पहल का कांग्रेसी कार्यकर्ताओ जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राज कुमार शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता छीतरमल जलुथरिया, पार्षद कन्हैयालाल थावरिया,  उत्तम गोठवाल, सियाशरण शर्मा, किशोर जमालपुरिया  सहित ने समर्थन किया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने