चौमूं। जनरल फैंसी फुटवियर स्टेशनरी व्यापार मंडल की बैठक सोमवार को आयोजित हुई इसमें अध्यक्ष पदम चंद बड़जात्या, लाला राम गुलिया, मनीष गोयल ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें निम्न प्रकार से सभी को जिम्मेदारी दी गई और अध्यक्ष के आदेश अनुसार मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकारिणी बनाई गई।
कार्यकारिणी निम्न अनुसार बनाई गई है: - अध्यक्ष पदम चंद जैन बड़जात्या, महामंत्री लालाराम गुलिया, संरक्षक मोहन लाल तवर, घासी लाल सैनी, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मदन लाल सैनी, संगठन मंत्री ओम प्रकाश सैनी, राजेंद्र कासलीवाल, राजेश गुलिया, कोषाध्यक्ष गोपाल झालानी, सह कोषाध्यक्ष दिनेश मोदी, सह मंत्री हरीश नेनवानी, सागर गोरा, यूनुस खान, मीडिया प्रभारी पवन सोनी, महेश बजाज को नियुक्त किया गया ।
कार्यकारिणी सदस्य इस प्रकार बनाए गए हैं: - मुकेश मोदी, कैलाश लौछब, मदन लाल बिजारणिया, बाबूलाल सिंधी, राजेंद्र डँगायच, आदित्यैँद्रजीत शर्मा, राजेश जैन, प्रवीण खटोड़, राजेंद्र शर्मा ,दिनेश चतुर्वेदी, राम बाबू माहेश्वरी, घनश्याम अग्रवाल, शिम्भू दयाल बजाज इन सभी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों का माला पहना कर मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।