चौमूं। सोमवार को मोरीजा रोड पावर हाउस के सामने स्थित शनि महाराज के मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राजकुमार शर्मा एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा ने प्रसाद वितरित कर चौमूं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। भगवान शनि देव मंदिर के पुजारी पंडित गजानंद ज्योतिषी के सानिध्य में पौषबड़ा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कोरोना काल के चलते दोना परसादी का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे श्रद्धालुओं को दोना परसादी के बाद रुकने नहीं दिया गया कि जिससे भीड़ भाड़ नहीं हो। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।