नववर्ष पर माहेश्वरी समाज ने किया पौषबडे का आयोजन

 


रेनवाल। माहेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj) द्वारा आज नववर्ष (New Year) के उपलक्ष पर भजन संध्या एवं पौषबडे का आयोजन किया गया। समाज के अध्यक्ष अशोक असावा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना (Corona) गाईड लाईन की पालना करते हुये समाज ने नववर्ष पर्व मनाया। 

इस मौके पर माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा आयोजित भजन संध्या में लोगो ने नाचते-गाते हुये भजनो का आनंद लिया।

इस मौके पर बाहर से पधारे गायक कलाकर अजय अग्रवाल एवं कंचन कुमावत के सानिध्य में समाज की प्रतिभाओ ने भी भजनो के द्वारा नववर्ष का स्वागत किया। भजन संध्या के बाद भगवान महेश की महाआरती हुई तथा उसके बाद सामुहिक गोठ के साथ पौषबडे का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

इस मौके पर समाज के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम जाखोटिया, रामजीदास असावा, रमेश खटोड, सत्यनारायण फ्लोड,मंत्री लक्ष्मीकांत तोतला के सानिध्य में उमेश फ्लोड, संजय तोतला, सुरेश सारडा, विमल बाहेती, मुकेश तोतला, महिला मण्डल अध्यक्षा विजयालक्ष्मी लढा, मंत्री सरिता तोषनीवाल, ऋतु तोतला, निर्मला असावा, जतनदेवी तोतला, 


संध्या असावा, उषा खटोड, सरोज जाजू, संतोष मारू, लता मालपानी, अल्का फ्लोड, अंशु सारडा, युवा संगठन अध्यक्ष जुगल सारडा, शेलेन्द्र फ्लोड, रमाकांत तोतला, विमल असावा, योगेश मालपानी, रिषी मालपानी, योगेश परवाल, योगेश तोतला, मुकेश तोतला आदि के सक्रिय प्रयासो से नववर्ष कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने