चौमूं। उपखण्ड के ग्राम गोविंदगढ़ (Govindgarh) में तहसीलदार कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में जयपुर ग्रामीण पुलिस (Police) के कालाडेरा, सामोद व गोविंदगढ़ थाना पुलिस द्वारा कोरोना जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गोविंदगढ़ थाने से शुरू हुई और ग्राम के मुख्य बाजारों से होकर निकाली गई।
रैली में कालाडेरा थानाधिकारी हरवेंद्र सिंह , गोविंदगढ़ थानाधिकारी हरिनारायण शर्मा व सामोद थानाधिकारी पूजा पूनिया शामिल हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और गाइड लाइन के बारे में बताया गया।
वही पुलिस प्रशासन ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों व बच्चों को मास्क वितरित भी किए गए। तहसीलदार कृष्णा शर्मा बच्चों को मास्क लगाने का सही तरीका भी बताया।
रैली के दौरान पुलिस जाप्ता कोरोना जागरूकता के बारे में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।
वीडियो के माध्यम से देखें पूरी खबर...