प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर भाजपा ने पंजाब मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

 



रेनवाल। प्रधानमंत्री (Prime Minister) की सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर नगर भाजपा (BJP) ने आज पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला जलाया। 

नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओ ने कबुतर निवास के पास पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाते हुये अपना विरोध दर्ज कराया। 

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चुक के मामले में देश में भाजपा कार्यकर्ताओ सहित आम जन में गुस्सा है। 

इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष राजेन्द्र रिंगस्या, ओबीसी अध्यक्ष पप्पू राजोरिया, अजा मोर्चा अध्यक्ष संतोष सांखला, ओंकार मारवाल,जयनारायण प्रजापत, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने