शिक्षका कल्पना शर्मा ने पाठ्य सामग्री वितरित कि तो गंगादेवी लाईफ केयर ने पिलाई इम्यूनिटी डोज

 

रेनवाल। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरावाली ढाणी में आज फ्लोड चेरीटेबल ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किये गये। इस मौके पर प्रधानाध्यापक महेश कुमार जोशी ने बताया कि फ्लोड चेरीटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षो से जरुरतमंद बच्चो की सहायता करते हुये उनको शिक्षा के प्रति प्रेरित कर रहा है। शिक्षा कार्यो को आगे बढाते हुये फलोड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आज विद्यालय के 83 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण की गई है। 

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को गरमा गरम दूध एवं बिस्कुट का नाश्ता भी कराया गया।इस अवसर पर बच्चो को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुये प्रधानाध्यापिका कल्पना शर्मा के द्वारा भी समस्त विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान गंगा देवी लाइफ केयर हॉस्पिटल के तत्वावधान में डॉ अनीता एवं डॉ श्रीराम ने विद्यार्थियों को कोविड-19 के बचाव हेतु उपाय बताकर इम्यूनिटी बूस्टर ड्राप पिलाई गई। प्रधानाध्यापक द्वारा सभी भामाशाहो का आभार भी व्यक्त किया गया। 

कार्यक्रम में संकुल प्रभारी सोहन लाल कुमावत, किशोर कुमार, बालिका सीनियर सेकंडरी विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम कुमावत, व्याख्याता शिव प्रकाश, मोहनपुरा बालाजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका कल्पना शर्मा, पूर्व पार्षद राजेंद्र जेठीवाल, फलोड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि जुगल किशोर शर्मा, अनुपमा शर्मा, पतासी ज्याणी, लवीना उपाध्याय, ममता बुरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने