जयपुर। भारतीयों को यूक्रेन से लाने के क्रम में बुडापेस्ट से 185 भारतीयों को लेकर विमान प्रातः 9.15 पर मुंबई पहुँचा। इस फ़्लाइट IX 1602 में 11 राजस्थानी विद्यार्थी मुंबई पहुँचे हैं जिन्हें राजस्थान भवन के उपमहाप्रबंधक मनोज तिवारी द्वारा रिसीव किया गया।
इन विद्यार्थियों में बारां, झुंझनू, झालावाड़, बाँसवाड़ा, भरतपुर, चुरू एवं सीकर के विद्यार्थी शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों को फ़्लाइट के माध्यम से गंतव्य स्थानों तक भेजा गया। इन विद्यार्थियों को भोजन, पानी, चिकित्सा व्यवस्था आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराई जा रही है।
युद्ध की भयावह तस्वीर से रूबरू हुए ये विद्यार्थी अपने देश पहुँचने केबाद सुकून अनुभव कर रहे हैं। राज्य सरकार इतनी आत्मीयता से उनका स्वागतकर उन्हें अपने घर पहुँचाने में पूरी तरह जुटी हुई है। एयरपोर्ट पर आने वाले विद्यार्थियों ने हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जता रहे हैं।