मेड़ता सिटी। महिला बाल विकास में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से 10 से14 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को आज उपखंड कार्यालय का भ्रमण करवाया गया । सीडीपीओ दुर्ग सिंह उदावत के निर्देश पर आईसीडीएस कार्यालय से एसडीएम ऑफिस तक पोस्टर व बैनर लेकर बालिकाओं की रेली निकाली गई ।
बालिकाओं ने शिक्षा जागरूकता के श्लोगन बोलते हुवे एसडीएम कार्यालय पहुंचे वाहा पर उपखंड अधिकारी शैतान सिंह ने कार्मिकों व बालिकाओं की मीटिंग ली। इस दौरान सुमन चौधरी महिला सुपरवाईजर महिला अधिकारिता विभाग,रेहमत बानो सुपरवाईजर मेड़ता शहरी क्षेत्र महिला बाल विकास ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आशा,सहायिका मौजूद रहै।
इस दौरान उपखंड अधिकारी शैतान सिंह राजपुरोहित ने बालिकाओं को उपखंड अधिकारी के पद की कार्य व शक्तियों के बारे में अवगत करवाया। किशोरी बालिकाओं टीकाकरण को लेकर जानकारी ली। जिन बालिकाओं का टीकाकरण नहीं हुआ।
उनको मौके पर ही उपखंड अधिकारी ने मेडिकल टीम को बुलाकर टीकाकर करवाया, बालिकाओ को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षा से जोड़ने हेतु प्रेरित किया और उन्हें स्कूल जाने के लिए विधालय में प्रवेश दिलवाने के निर्देश दिए ।
मातृ शक्ति,योग शिक्षा,आसन प्रण्याम,व्यवहार, बड़ो के प्रति आदर्श,छोटे के प्रति स्नेह आदि दैनिक जीवन की स्वस्थ दिनचर्या,स्वस्थ,सहित किशोरी बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के बारे में जानकारी दी। सिकंदर पठान,विमल भाटी,रविंद्र प्रकाश सहित मेडिकल टीम ने मीटिंग में पहुंचकर बालिकाओं के टीकाकरण किया । ( तेजाराम लाडणवा की रिपोर्ट )