मतदाता जागरूकता क्लब ने छात्राओं का ऑनलाइन करवाया रजिस्ट्रेशन

 


चौमूं। मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन प्राचार्य डॉ. शंभू दयाल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। 

मतदाता जागरूकता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. तोफिक हुसैन ने भारत निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित की जा रही ऑनलाइन प्रतियोगिता के विषय में बताया कि छात्राओं ने उत्साह से इन प्रतियोगिताओं में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।अभी तक सैकड़ों छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। 

इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को न केवल प्रमाण पत्र दिया जाएगा अपितु भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा इन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा । इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से निर्वाचन विभाग न केवल छात्राओं को जागरूक कर रहा है अपितु उन्हें एक सक्रिय नागरिक बनाने की दिशा  में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। 

इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 है।  शिविर के आयोजन में डॉ. अभिलाषा जैमन, डॉ. नीलम शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी देवी राठौड़, डॉ. सांवर मल जाट, प्रो. अनिता कुमावत, डॉ. रेनू बाला एवं कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने