चौमूं। नगर की चौपड़ स्तिथ गायत्री धर्मशाला में आज युवा स्वर्णकार संस्था द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में स्वर्णकार समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
समाज बन्दुओ में रक्तदान शिविर के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। युवा स्वर्णकार संस्था अध्यक्ष कमलेश कुमार बैराडिया ने बताया कि शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। समाज के युवाओ द्वारा यह प्रथम कैंप आयोजित किया गया है। आगे भी इस प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा। ब्लड डोनेशन के प्रति समाज बन्दुओ को जागरूक भी किया जाएगा।
इस अवसर पर महामंत्री अशोक कुमार , कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार स्वर्णकार, मालीराम सोनी अध्यक्ष स्वर्णकार समाज तहसील चौमूं , नवरत्न सोनी , बाल मुकंद सोनी , शंकर लाल सोनी , लक्ष्मीनारायण सोनी, सुरेश सोनी ,किशोर सोनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।