चौमूं। एन. के. पब्लिक स्कूल राजावास में खाटू श्याम जी पद यात्रियों की सेवा के लिए एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन स्कूल तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
इस शिविर का उद्घाटन राज्य मुख्य आयुक्त , पूर्व मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार निरंजन आर्य के कर कमलों द्वारा किया गया। एन .के .विद्यालय परिवार द्वारा निरंजन आर्य का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर प्रसाद तिवारी, ए.सी.बी.इ.ओ. बनवारी लाल यादव और एन. के. स्कूल के प्रबंध निदेशक एन. सी. लुनायच, निर्देशक कुलदीप सिंह, प्रधानाध्यापिका प्रेमा कविया, उप प्राचार्य गौरव माथुर, स्थानीय संघ सचिव रघुनंदन शर्मा, हितेश कुमार शर्मा(राष्ट्रपति पुरस्कृत) तथा गाइडर मूंटी चौधरी उपस्थित रहे।