अवैध बूचड़ खाने को बंद करवाया जाए, अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


चौमूं।  नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को नगर में बिना लाइसेंस के खुले में चलने वाले बूचड़खानो की जांच एवं लाइसेंस शुदा बूचड़खानो  में ब्लैक शीशे लगवाने को लेकर पार्षद प्रतिनिधि श्रवण सैनी ने ज्ञापन दिया गया। 

ज्ञापन में बताया गया है कि नगर पालिका क्षेत्र बस स्टैंड के पास बिना लाइसेंस के बूचड़खानो मांस की दुकानें चल रही है साथ ही जिनके पास बूचड़खाने का लाइसेंस है वह भी खुले में मांस बेच रहे हैं जो दुकानें खुलने मैं चल रही है उनमें काले शीशे लगवाकर उन्हें कवर करवाया जाए। 

जिससे कि आने जाने वाले लोगों को आसानी हो,  इन बूचड़खानो की वजह से आने जाने वाले वह वार्ड नंबर 1,2,44,45 के लोगों को शव यात्रा लेकर जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके अपशिष्ट पदार्थ को भी रास्ते में ही डाल देते हैं।  

इसलिए नगर पालिका अधिकारी अधिशासी को तुरंत प्रभाव से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उन पर कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन दिया गया है।  



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने