रेनवाल। कस्बे में बुधवार को माहेश्वरी भवन में नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शंकरा आई अस्पताल जिला अंधता निवारण समिति जयपुर एवं ब्रह्म प्रकाश राम प्रकाश सारडा के सौजन्य से निशुल्क किया गया।
इस अवसर पर मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण हेतु लोगों का चयन किया गया। दिन में 225 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें 80 लोगों का लेंस प्रत्यारोपण हेतु चयन किया गया ।
इससे पूर्व शिविर का उदघाटन करते हुये श्री माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक असावा एवं मंचासीन अतिथियों ने कहा कि दूसरों की पीड़ा को दूर करना ही सच्चा धर्म है । नेत्र शिविर में डॉक्टर कवलीन, जयराम असवाल के नेतृत्व में चिकित्सा जांच की गई।
शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से व्यवस्था देखने वाले दीनदयाल ने बताया कि इस प्रकार के शिविर में जन सहयोग से प्रति महीने लगाया जाता है। इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मीकांत तोतला, रामावतार रावत, सतीश घीया, रामगोपाल जोगीदास ,विष्णु सारडा, कमल मूंदडा, संजय मूंदडा, महावीर जैन, माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्षा विजयलक्ष्मी लढा, शोभा देवी मूंदडा, सुरेश सारडा, अभिनयप्रकाश शारदा, सीए देवेन्द्र सारडा, संतोष मालपानी, युवा मण्डल अध्यक्ष जुगल सारडा, अशोक पटवा, विजय तोषनीवाल, विमल असावा, यतिन ठोलिया, राजेश रावत, गायत्री देवी,मंजू देवी शारदा, पूजा शारदा, पार्षद मुकेश जोगीदास व शंकर सोनी, जयनारायण प्रजापत, सुरेश सैन, घनश्याम सारडा, आदित्य सारडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने कैम्प की व्यवस्था संभाली। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )