पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत मनाया जश्न

 


चौमूं। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने पर आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत और स्पष्ट बहुमत बनने पर आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं  में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और लड्डू वितरित किए।  

इसी कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के विधायक पद पूर्व प्रत्याशी पवन कुमार प्रजापति के नेतृत्व में व वरिष्ठ कार्यकर्ता के. आर. अग्रवाल के निर्देशन में तहसील परिसर चौमूं में श्री गणेश जी महाराज को माल्यार्पण अर्पित कर  व आशीर्वाद लेकर लड्डू वितरित कार्यक्रम किया गया ।

उसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के लाव -लश्कर के साथ नगर पालिका के सामने आतिशबाजी की गई और लड्डू वितरित कार्यक्रम किया गया और जनता को विश्वास दिलाया कि काम की राजनीति को आधार बनाकर जनता के बीच में आम आदमी पार्टी आई है और आगे भी काम की राजनीति को वरीयता देकर अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी आती रहेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।   

जनता के काम संपन्न कर रोटी, कपड़ा और मकान की बुनियादी आवश्यकता पर प्रथम वरीयता दिया जाकर काम संपादित किए जाएंगे। 

 इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अमित शर्मा एडवोकेट, मुकेश शर्मा, श्याम सिंह, बनवारी लाल शर्मा, जितेंद्र सैनी, श्रवण कुमार सैनी विधानसभा अध्यक्ष, प्रभात चाहर, सुशील सैनी व अन्य हनुमान सिंह अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने