नागौर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने मेड़ता रोड पहुंच CLAMPING ARRANGEMENT प्रणाली सहित आरपीएफ पोस्ट तथा सीसीटीवी केंमरो और प्लेटफार्म का निरीक्षण किया, जोधपुर मंडल बीकानेर मेड़ता रोड रेलवे का निरीक्षण करने पहुंचे।
विजय शर्मा ने अपने निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2 पर बनाए गए क्लंपिंग अरेंजमेंट प्रणाली का भौतिक सत्यापन कर बारीकी से जांच करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विशेष ट्रेन से मेड़ता रोड पहुंचे मंडल रेल महाप्रबंधक ने आरपीएफ पोस्ट सहित प्लेटफार्म संख्या 1 का निरीक्षण कर प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लेकर आरपीएफ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारियों सहित जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडे और मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। (तेजाराम लाडणवा की रिपोर्ट)