यूक्रेन से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची 6 उड़ानें: राजस्थान के 47 विद्यार्थी शामिल, तीन मंत्रियों सहित अधिकारियों ने की छात्रों की अगवानी

 


जयुपर। रूस और यूक्रेन (Ukraine) के बीच तनावपूर्ण युद्ध ग्रस्त परिस्थितियों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है।  शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक पांच उड़ाने दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर पहुंची।  इन उड़ानों में आए राजस्थान के 33 विद्यार्थियों को एयरपोर्ट पर बने राजस्थान सरकार के हेल्प डेस्क पर रिसीव किया गया।

एयरपोर्ट पर बनाए गए 24 × 7 हेल्पडेस्क पर यूक्रेन से लौटे इन बच्चों का फूल मालाओं से स्वागत राजस्थान के कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश, टीकाराम जूली, मंत्री सुभाष गर्ग, प्रमुख आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर यूक्रेन से लौटने वाले इन बच्चों को राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर रिसीव करने आए मंत्रियों ने कहा कि राजस्थान सरकार अपने प्रवासियों की हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है। हम सभी इन बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने तक की सारी जिम्मेदारियों के साथ दिल्ली आए हैं। 

हम लगातार इन बच्चों को सुरक्षित पहुंचाने की सभी व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं तथा हमारे अधिकारी इन बच्चों को एयरपोर्ट से लेकर राजस्थान हाउस, राजस्थान स्टेट गैस्ट हाउस में ठहराने तथा वहां से ट्रेन, टैक्सी और वायु मार्ग से भेजने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

प्रमुख आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह ने बताया कि आवासीय आयुक्त कार्यालय द्वारा राज्य सरकार के निर्देशन में एयरपोर्ट पर यूक्रेन से लौटने वाले बच्चों को रिसीव करने से घर पहुंचाने तक की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए  हमारे अधिकारी कार्य कर रहे हैं। इन बच्चों को दिल्ली पहुंचने पर कोई असुविधा ना हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने