भूरावाली ढाणी में वर्षो से लंबित मार्ग पर सड़क का शिलान्यास किया

 



चौमूं। ग्राम जैतपुरा की भूरावाली ढाणी में वर्षो से लंबित मार्ग पर सरपंच डॉ सुरेश गुलिया की समझाइश के बाद पक्की सड़क का शिलान्यास किया गया। सड़क निर्माण हेतु विधायक कोष से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है व शेष राशि ग्राम पंचायत द्वारा वहन की जाएगी। 

सड़क के शिलान्यास के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा, गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव, जालसू प्रधान हरदेव यादव, जैतपुरा सरपंच डॉ सुरेश गुलिया ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जनता के विकास कार्य हेतु जनप्रतिनिधि सदैव तत्पर है, उन्होंने कहा कि जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। 

इस अवसर पर उन्होंने जनता को और भी कई विकास कार्यो की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान ही ग्राम जैतपुरा के पंचायत परिसर में विधायक रामलाल शर्मा व गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव द्वारा आधुनिक सुविधा से सज्जित पुस्तकालय भवन का शिलान्यास भी किया गया। 

इस अवसर पर सरपंच डॉ सुरेश गुलिया ने विधायक का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। डॉ. गुलिया ने बताया कि विधायक ने पुस्तकालय निर्माण हेतु स्वयं के कोष से 10 लाख रु की राशि स्वीकृत की है। सरपंच डॉ सुरेश गुलिया ने ग्रामीण छात्रों के अनुरोध पर पंचायत परिसर में भूमि उपलब्ध कराई है। पुस्तकालय में अध्ययन हेतु विद्यार्थियों को अन्यत्र जाना पड़ रहा है।  

ग्राम जैतपुरा के तलाई स्थित शमशान घाट की चारदीवारी का लोकार्पण विधायक रामलाल शर्मा व गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव ने किया। इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों ने सरपंच डॉ सुरेश गुलिया का आभार प्रकट किया जिनके अथक प्रयासों से शमशान घाट हेतु भूमि का आवंटन हुआ व शीघ्रता से चारदीवारी का कार्य सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम में भाजपा देहात मंडल बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, उपसरपंच बाबूलाल झाझड़ा, जाहोता सरपंच श्याम प्रताप सिंह, सुंडाराम घोसल्या, रामेश्वर घोसल्या, श्याम सुंदर बुनकर व तेजपाल घोसल्या व अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने