भाजपा की जीत पर रेनवाल भाजपा में खुशी की लहर, डीजे की धुन पर झूमे कार्यकर्ता



रेनवाल।
हाल ही में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा ने चार राज्यों में जीत दर्ज की है।भाजपा की जीत के बाद  रेनवाल के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर शहर  रेनवाल के मुख्य बाजार में जश्न मनाया।

भाजपा नेता सीताराम बासनीवाल ने बताया कि भाजपा ने पांच राज्यों के संपन्न चुनावो में  4 राज्यों में जीत दर्ज करके सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है।

भाजपा की इस बंपर जीत पर रेनवाल भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में जीत का जश्न मनाया।

मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को जनता ने पसंद किया है और भाजपा को बंपर वोट दिया है। 

डबल इंजन की सरकार पर जनता ने शानदार मोहर लगाई  है। इसी तरह हम भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाते रहेंगे।भाजपा की इस जीत पर रेनवाल भाजपा में खुशी की लहर है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने