वेलकम पार्टी तरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 


श्रीमाधोपुर। कस्बे के एसबीएन ग्रुप ऑफ एजुकेशन संस्थान में बीएड/डी एल एड के नवागन्तुक प्रशिक्षणार्थियों का वेलकम पार्टी तरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिसके मुख्य अतिथि डॉ. अशोक मीणा, प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय(होद) विशिष्ट अतिथि डॉ रामलाल बगड़िया सहायक आचार्य महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार, डॉ हंसराज चौहान सहआचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय होद, जिला समन्वयक NSS, संयुक्त सचिव रुंगटा , डॉ अर्जुन लाल जाट सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय खंडेला एवं एसबीएन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक डॉ मुकेश बल्डवाल,सचिव इंजीनियर प्रदीप धायल, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एसके जाट ने वेलकम पार्टी तरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

शिक्षा संकाय प्रभारी श्रवण महला ने बताया ने बीएड/डीएल एड के प्रशिक्षणार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं  तरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर अनुज शर्मा, मनीष शर्मा और दीपेंद्र सैनी ने किया। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना और स्वागत नृत्य केसरिया बालम रेखा  द्वारा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एकल एवम सामूहिक नृत्य कजलियों निशा मीणा, हरियाला बन्ना सुमन जीतरवाल, लेज़ी डांस पवन एंड ग्रुप, राजस्थानी लोकगीत खुशबू कुमावत द्वारा प्रस्तुत किया गया।

नवागन्तुक प्रशिक्षणार्थियो में से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से निर्णायक मंडल द्वारा पंकज तंवर को मिस्टर तरंग,मंजू सैनी को मिस तरंग घोषित किया गया। एसबीएन महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी सामूहिक प्रस्तुति दी गई। 

डॉ रामलाल बगड़िया ने महाविद्यालय के छात्र सुरेश कुमार बिजारणिया को " जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए 3100 km की साईकल यात्रा करने पर 2100₹ का पारितोषिक प्रदान किया। इस अवसर पर एसबीएन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के स्टाफ़गण डॉ महेश यादव, एनसीसी सीटीओ सांवर मल,  रसना सैनी, सुमन यादव, रितु पारासर, कैलाश चंद्र सैनी, मुकेश पूरी गोस्वामी, सोहन लाल निठारवाल, ऋतुराज शेखावत, दीपक सैनी व मोनिका शर्मा उपस्थित रहे।(हरीओम  कुमावत की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने