आम आदमी पार्टी का होली मिलन समारोह आयोजित

 



चौमूं। जयपुर के स्टेचू सर्किल स्थित बिरला ऑडिटोरियम में आम आदमी पार्टी राजस्थान द्वारा पंजाब में पार्टी की जीत का जश्न व होली मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति विधानसभा क्षेत्र चौमूं  के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  

एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा व आम आदमी पार्टी राजस्थान प्रभारी संजय सिंह सहित अनेक बड़े नेताओं ने शिरकत की। 

वक्ताओं ने राजस्थान की जनता से आह्वान किया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दिल्ली मॉडल काम करने की रीति नीति का प्रचार प्रसार राजस्थान में भी कोने कोने तक पहुंचाया जाए।  

इस समारोह में राजस्थान के हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें सोनू हिंदुस्तानी, श्याम सिंह एडवोकेट, अमित शर्मा, श्रवण सैनी, जितेंद्रसैनी, बनवारी शर्मा, प्रभात चाहर आदि बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने