कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

 


चौमूं।  रविवार को डाक बंगला बूथ पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया ।  

इस अवसर पर विधानसभा चौमूं  के सदस्यता अभियान प्रभारी सांवरमल महरिया ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की।  

इस अवसर पर महरिया ने बताया कि क्षेत्र के सभी बूथों पर कांग्रेस के  सदस्य बनाकर सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है l सदस्यता अभियान में कोऑर्डिनेटर रजनीश चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अभिषेक सैनी, नगर पालिका पार्षद राधिका सैनी, डॉक्टर देशराज गढ़वाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन विजयवर्गीय, राजकीय महिला महाविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष शिवानी सैनी, केशव सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने