श्रीमाधोपुर। आगामी 1अप्रैल और 10 अप्रैल को श्री रामनवमी के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल राम जन्मोत्सव की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कोरोना महामारी के कारण लगातार पिछले दो वर्ष यह आयोजन स्थगित करना पड़ा था।
यहां रघुनाथ मन्दिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री उमाशंकर ठठेरा और राम जन्मोत्सव समिति के। संरक्षक सुभाष सरोज की अध्यक्षता में राम जन्मोत्सव समिति की बैठक हुई जिसमें सामूहिक निर्णयानुसार 1 अप्रैल को साय 3 बजे श्री गणेश मंदिर से प्रारंभ होगी ।
उक्त वाहन रेली में शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 11 घोड़ियों पर अलग अलग मनोहर झांकी होगी जो आदर्श विद्या मंदिर में समापन होगी । 10 अप्रैल एक सुसज्जित रथ में विराजित श्रीराम और माता जानकी को नगर भ्रमण कराया जाएगा । यह शोभायात्रा रघुनाथ जी के मन्दिर से गाजे बाजे के साथ सायंकाल पांच बजे प्रस्थान करेगी और नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस रघुनाथ मंदिर में समापन होगी । रास्ते में बड़ी संख्या में लोग नगर आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे । पूरे रास्ते प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इसके अलावा बैठक में इस आयोजन का प्रभारी हिमांशु कसेरा संयोजक रवि प्रजापत तथा सह संयोजक प्रवीण वर्मा को बनाया शोभायात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर युवा प्रकोष्ठ को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।
नगर में पताका वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया। साथ ही कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन समिति के पदाधिकारियों और रघुनाथ जी के पुजारी बुद्धि प्रकाश जी द्वारा किया गया ।
