चौमूं। रेनवाल रोड स्थित शिव कम्प्यूटर एज्युकेशन सेन्टर के तत्वावधान में संचालित प्रशिक्षण केन्द्र पर स्थानीय पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी द्वारा निःशुल्क महिला आरएस- सीआईटी कम्प्यूटर कोर्स का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि कम्प्यूटर शिक्षा आज के समय सबसे महत्वपूर्ण है। अन्य विषयों के साथ-साथ कम्प्यूटर का ज्ञान होना भी आवश्यक है। कम्प्यूटर हमारे दैनिक जीवन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। सभी ऑन लाईन सेवाओं का घर बैठे उपयोग करना आना चाहिये, जिसके लिए कम्प्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है।
इससे पूर्व सेन्टर निदेशक सैनी ने पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी का माल्यपर्ण कर स्वागत किया।
सेन्टर के निदेशक सैनी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस सेन्टर पर 16 छात्राओं को आरकेसीएल द्वारा संचालित आरएस-सीआईटी कम्प्यूटर कोर्स हेतु चुना गया है। जिसमें सभी चुनी हुई छात्राऐं 7 मार्च से ही नियमित रूप से उपस्थित होकर अध्ययन कर रही है। आरकेसीएल द्वारा छात्राओं को निशुल्क दी जाने वाली पुस्तकें भी पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने वितरित की।
इस अवसर पर एज्युकेशन सेन्टर की छात्राऐं पूजा सैनी, हंसा जाट, मंजू सैनी, पायल अटल, अमन मूण्डोतियां, कृष्णा जाट, चेहना सैनी, किरण सैनी, पूजा मीणा, मौसम सैनी आदि छात्राऐं व एडवोकेट बृजेश कुमार सैनी उपस्थित रहे।
अन्त में सेन्टर के निदेशक शिव सैनी ने आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
