सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ गरीब व असहाय व्यक्तियों तक पहुँचें- डॉ. सुदीप कुमावत

 



चौमूं। ब्लॉक गोविंदगढ़ व चौमू मे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु ऑपरेशन सम्बल अभियान चलाया जा रहा है। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी डॉ. सुदीप कुमावत ने जैतपुरा, चौमू और मोरिजा में अभियान की जानकारी ली तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी को सर्व से संबंधित आवश्यक जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया ।

डॉ सुदीप कुमावत ने बताया कि गरीब व असहाय लोगों को पेंशन व पालनहार योजनाओं का लाभ दिलवाना पुण्य का कार्य है इस कार्य मे सभी लोगों को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए ।

डॉ कुमावत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर घर जाकर सर्वे कर जनता को जागरूक करने और साथ ही पात्र परिवारों के दस्तावेज तैयार करवाकर ई मित्र के माध्यम से आवेदन करवाने हेतु निर्देशित किया जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। 

सीडीपीओ सुरज्ञान यादव ने कहा कि गरीब व असहाय व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से जोड़कर आर्थिक सम्बल प्रदान करने का कार्य सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी को करना है उन्होंने आहवान किया कि ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं से वंचित परिवारो को चिह्नित कर उनको लाभ दिलाने का कार्य किया जाए।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने