चौमूं। तारा ज्योतिष साधना केंद्र के पंडित डॉ. रविंद्रचार्य, अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता ने जाहोता ग्राम में परम शिष्य पृथ्वी सिंह राठौड़, A.S.I., यातायात पुलिस, यादगार जयपुर से रिटायरमेंट होने पर उनका भव्य सम्मान किया। सम्मान स्वरूप बाबा श्याम का दुपट्टा, श्याम कलम ,राम दरबार की प्रतिमा देकर साफा बँधाकर सम्मानित किया गया ।
डॉ. रविंद्रचार्य ने बताया कि पृथ्वी सिंह राठौड़ बहुत ही नेक दिल, ईमानदार व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की है। उनका व्यवहार ,आचरण बहुत ही सरल और अच्छा रहा है।
इस अवसर पर जाहोता सरपंच श्याम प्रताप सिंह राठौड़ से भी मुलाकात हुई। उनका कार्य बहुत ही अच्छा है। उन्होंने जाहोता ग्राम में बहुत ही सराहनीय कार्य किए है जो काबिले तारीफ़ है।
पंडित डॉ. रविंद्रचार्य अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता ने पृथ्वी सिंह राठौड़ का सम्मान स्वरूप शॉल ओढ़ाकर, साफा बँधाकर, माला पहनाकर सम्मानित किया और पृथ्वी सिंह राठौड़ को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहे।
पृथ्वी सिंह राठौड़ ने कहा कि मैं सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ऐसा परम शिष्य सबको मिले। साथ में एडिशनल एसपी जयपुर अशोक चौहान, राहुल दाधीच, पंडित अमित आचार्य ,रामचंद्र रामावतार यादव ,सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, आलोक शर्मा, सुमेर सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
