चौमूं। आज दिनांक 5 अप्रैल 2022 को स्वर्गीय यशपाल प्रजापत (पप्पू जी) की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । रक्त दान शिविर आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 7 होली दरवाजा पर आयोजित किया गया ।
रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, आम आदमी पार्टी के विधायक पद पूर्व प्रत्याशी पवन कुमार प्रजापति व ग्रेटर नगर निगम चेयरमैन स्वास्थ्य व स्वछता समिति रामकिशोर प्रजापति, RLP विधायक प्रत्याशी छुट्टन यादव भी मौजूद रहे।
पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि रक्तदान करना पुनीत कार्य है और इससे किसी के भी जीवन को बचाया जा सकता है। रक्तदान शिविर में संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर अध्यक्ष विजय शर्मा, डॉ.हनुमान बराला, डॉ शिखा मील बराला, डॉक्टर दीपिका बराला, प्रजापत समाज अध्यक्ष गोपाल खाटूवाल, प्रजापति समाज दादर अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति , दक्ष प्रजापति अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापति, वॉलीबॉल गोल्ड मेडलिस्ट तनु प्रजापति, अक्षय प्रजापति, किशन प्रजापति, संजय प्रजापति, दिनेश प्रजापति, मुकेश कुमार लालवानी, गिरिराज प्रजापति, मुकेश प्रजापति व महावीर गोरा इत्यादि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर का मुकेश प्रजापति, प्रेम प्रजापति, राकेश प्रजापति सहित अन्य सभी लोगों ने सामूहिक प्रयास से आयोजित किया। इन सभी ने आगंतुक मेहमानों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया और सभी रक्त दाताओं को हेलमेट, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस रक्तदान के मौके पर कालूराम अग्रवाल, अमित शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, सोनू हिंदुस्तानी भी मौजूद थे।
