भाजपा नेता शंकर गौरा के जन्म दिवस पर होगा विशाल रक्तदान शिविर



चौमूं। कल रविवार को चौमूं क्षेत्र के कचोलिया रोड स्थित शाही बाग पेलेस में चौमूं विधानसभा के भाजपा युवा नेता शंकर गौरा के जन्म दिवस के उपलक्ष पर विशाल रक्त दान शिविर प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक आयोजन किया जायेगा। 

कार्यक्रम में चौमूं विधानसभा क्षेत्र के युवा, बुजूर्ग, महिलाए एवं जन प्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। 

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।  जिसमे विधानसभा क्षेत्र के सभी गाँवों में सम्पर्क कर कार्यक्रम में आने के लिये निमंत्रण दिया गया।  

कार्यक्रम की शुरुआत सामोद वीर हुनमान जी के दर्शनों के साथ गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर की जाएगी।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने