अखंड राम चरित्र मानस का व मां अंबे के अनुष्ठान हुआ आयोजन



 

चौमूं। नवरात्रि के उपलक्ष में श्री परशुराम पुरी महाराज उदयपुरिया में महंत नरसिंह पुरी महाराज 52 मठ  अधिकारी महंत भगवान पुरी महाराज के सानिध्य में मठ मंदिर परिसर में चल रहे अखंड राम चरित्र मानस का पठन व शक्ति स्वरूपा मां अंबे के अनुष्ठान का आयोजन रामनवमी को हवन सहित अन्य अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ।

महंत नरसिंहपुरी के चरण अनुरागी संत केदार पुरी के सानिध्य में आचार्य नरेश शर्मा ने हवन सहित सभी अनुष्ठानों को विधिवत संपन्न कराएं। अंत में आरती के पश्चात कन्या भोजन करवाया गया। 

इस अवसर पर प्रह्लाद राय यादव, सुरेश खोज, मनोज कुमावत, बसंत कुमार कुमावत, कजोड़ मल यादव, संतोष कुमार पंडित ओम प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, तरुण यादव, चौथमल रावत, मूलचंद कुमावत, शंकर प्रजापति, वेद नारायण, हरि शर्मा, सुनील शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

 इस अवसर पर 52 मठ अधिकारी महत नरसिंह पुरी जी ने कहा कि राम शिव एक दूसरे के पर्यायवाची हैं।  दोनों की आराधना करने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने