रेनवाल। कस्बे की गुरुकुल एकेडमी में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने राम स्तुति,गीतों व झांकी के माध्यम से भगवान राम के जन्म से लेकर रावण वध व भगवान राम के राजतिलक की कहानियों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निदेशक योगेश जोशी प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह सिनसिनवार,मानसिंह खंगारोत,रेखा जोशी,कैलाश शर्मा द्वारा भगवान श्री राम की आरती द्वारा किया गया।कार्यक्रम में रक्षिता जैन, छवि जैन, रिया जैन, सृष्टि कुमावत, विधी तोतला, रीना सेपट, स्नेहा मुंडोतिया, अंकिता चौधरी, प्रीती बगड़िया, रस्मिता, अवनी, काव्या सोनी, संजय बांगड़वा, हिमांशु, हर्षित जैन, प्रसिध्दि तिवारी, उत्कर्ष असावा, वंशिका जैन, आरव जैन आदि ने भाग लिया।
मंच संचालन दिव्या कुमावत व सुरेश सारवान ने किया।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )