लुनियावास राजकीय विधालय में भामाशाहों ने विद्यार्थियों को किया नि:शुल्क साइकिल वितरण

 



जयपुर। आमेर तहसील के ग्राम लुनियावास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में केनरा रोषेको म्युचुअल फण्ड सब्सीडरी आँफ केनरा नैशनल बैंक के मैनेजर राम अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल ने भामाशाह के रूप में विधार्थीयों को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर रहे । 

मुख्य भामाशाह राम अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल ने बताया कि विधालय के कक्षा 6,7,8,9, के बालक बालिकाओं को 100 साइकिलें नि:शुल्क वितरित की गई है।

इस अवसर पर मुख्य भामाशाह राम अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल ब्लाक शिक्षा अधिकारी बनवारीलाल यादव, पंचायत समिति सदस्य रामरतन रिया स्थानीय सरपंच रोहिताश भुमला, वार्डपंच पुरणमल चौधरी, सुरेश बुनकर, एस डी एम सी सदस्य गोपीराम मण्डोलिया, लालचंद मण्डोलिया, शैतान मण्डोलिया, मंगल चन्द लील, देवी सिंह शेखावत, मौहन चौहान, विधालय प्रधानाचार्या उर्मिला चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने